कुढ़नी: तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों अचानक घर में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ राख
तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों खरौनाडीह पंचायत के वार्ड नंबर 14 में अचानक लगी आग से 10 घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।इस घटना में लाखों रुपए के संपत्ति का नुकसान हुआ है वही पीड़ित परिवार के द्वारा लिखित आवेदन बृहस्पतिवार करीब 3:00 बजे तुर्की थाना पुलिस को दिया गया है।