झाझा: झाझा के फांडी चौक के पास जमीन विवाद में युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, लोगों ने बचाया
Jhajha, Jamui | May 19, 2026 झाझा नगर क्षेत्र के फांडी चौक के पास मंगलवार की दोपहर 12 बजे जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। पीड़ित रंजन कुमार ने आरोप लगाया कि विकास बरनवाल, अमित बरनवाल, हीरा बरनवाल व चंद्रभूषण बरनवाल उसकी केवाला जमीन पर सड़क निर्मा