गोमिया: कथारा ओपी में गिरफ्तार अभियुक्तों को तेनुघाट जेल भेजा गया
Gumia, Bokaro | May 29, 2026 गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा ओपी कांड संख्या 97/24 में नामजद तीन अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में,मोहम्मद यासीन अंसारी,मोहम्मद अजहर अंसारी,मोहम्मद मझहर अंसारी शामिल हैं, जो असनापानी, कथारा ओपी, थाना गोमिया के निवासी बताए जा रहे हैं।