फुलवरिया: प्रशासन की अनदेखी से परेशान ग्रामीण, श्रमदान से सड़क के गड्ढे भरने में जुटे
फुलवरिया प्रखंड के मिश्र बतरहा-श्रीपुर मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार व पैदल राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा रहने से बाजार के दुकानदारों के साथ आसपास के ग्रामीण भी प