हाथरस: गांव चुरसैन में 1 युवती के साथ चचेरे भाइयों ने जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसैन में एक युवती के साथ चचेरे भाइयों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में युवती घायल हो गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली चंदपा पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मारपीट के मामले को लेकर शिकायत के आधार पर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।