हाथरस: गांव गढ़ी नंदराम में एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी नंदराम में एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित घायल महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।