हाथरस: नगला भूरा में कमेटी के पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति हुआ घायल, थाने में दी गई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा में आज दिन रविवार को कमेटी के पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के व्यक्ति तेज सिंह ने राजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के सर पर नुकीली चीज से प्रहार कर उसको घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल का मेडिकल कराया है।