हाथरस: गांव राजपुर में पड़ोसियों ने बुजुर्ग को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।