देवेंद्रनगर: विश्व रक्तदान दिवस पर बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने की रक्तदान की अपील
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने रविवार को शाम 6:30 बजे लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।