नवाबगंज: बाराबंकी में सड़क निर्माण में लापरवाही से बुजुर्ग का पैर टूटा, सफाई मशीन के एक्सेल से हुआ हादसा
बाराबंकी में रेलवे स्टेशन से सब्जी मार्केट होते हुए बस स्टॉप तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्याकरण का काम चल रहा है। इसी दौरान एक सफाई मशीन के एक्सेल टूटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया, जिससे उनका पैर टूट गया है।यह घटना तब हुई जब सड़क निर्माण के दौरान धूल-मिट्टी साफ करने का काम चल रहा था।