मेसकौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आत्या अंजुम ने जनसुनवाई के दौरान प्रखंड की सभी 10 पंचायतों के विकास मित्रों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।