जगाधरी: बीटा गांव में सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर इन्वर्टर की बैटरी चोरी, पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
बीटा गांव के इंचार्ज प्रिंसिपल कर्मवीर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार की रात को स्कूल के ताला तोड़कर के इनवर्टर के बैटरी कोई चोर चुरा कर ले गया है। जिसकी सूचना चौकीदार ने उन्हें दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद 7:00 के बाद मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।