जगाधरी: वोटर ऑनलाइन अपने बूथ और वोट की जानकारी चेक कर सकते हैं, टोल फ्री नंबर 1950 पर भी जानकारी उपलब्ध
रविवार को चुनाव अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने शाम 6:00 के लगभग प्रेस रिलीज करते हुए जानकारी दी। अब वोटर इस साल अपने वोट को ऑनलाइन चेक कर सकता है। कौन से बूथ पर उसकी वोट है इसकी जानकारी भी ले सकता है। अगर किसी तरह की परेशानी है टोल फ्री 1950 नंबर पर भी फोन कर इसकी जानकारी ले सकता है। वोटर की सुविधा के लिए इसे शुरुआत की गई है।