जगाधरी: CIA-2 की टीम ने होली मदर स्कूल के पास से 20 पेटी शराब के साथ एक युवक को बोलोरो गाड़ी सहित किया गिरफ्तार
सीआईए - 2 के इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया उन्होंने होली मदर स्कूल के पास नाका लगाया हुआ था। एक बोलेरो गाड़ी आई जब उसे रोक कर चेकिंग की तो उसमें 20 पेटी शराब की मिली। मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया ड्राइवर तो इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के बाद इसमें रविवार शाम 7:00 बजे मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।