जमुनहा: जमुनहा बहराइच मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल की ठोकर से 5 वर्षीये मासूम हुआ घायल
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना गांव निवासी अरबाज खान पुत्र अब्दुल रहमान 5 वर्ष इसी गांव मे अपने ननिहाल में आया हुआ था। शुक्रवार को नानी के घर पास स्थित जमुनहा बहराइच राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क की पटरियों पर खेलते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी। जिससे मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया।