बिल्सी: सिरासोल निवासी युवक ने गांव के कुछ लोगों पर खोलती कढ़ाई का तेल डालने का लगाया आरोप, पुलिस ने भेजा अस्पताल
Bilsi, Budaun | Apr 2, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरासौल गांव में एक युवक पर खोलता तेल डालने का आरोप लगा है। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर यह आरोप लगाते हुए बिल्सी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिरासौल निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे।