कोरबा: कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में 40 वर्षीय मनीष सिंह की हुई मौत
Korba, Korba | Mar 29, 2026 कोरबा के दीपका क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दीपका पाली रोड स्थित काला मैदान के सामने दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सरकी मोड़, दीपका निवासी 40 वर्षीय मनीष सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।