परबत्ता: जनगणना प्रशिक्षण के लिए मध्य विद्यालय मुरादपुर बंद, 400 बच्चों की पढ़ाई ठप
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत माधवपुर पंचायत के मध्य विद्यालय मुरादपुर में सोमवार को बिना किसी आधिकारिक सूचना के स्कूल बंद रहने से करीब 400 बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई। इस अचानक बंदी की वजह शिक्षकों की सामूहिक अनुपस्थिति रही, जो जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे। जानकारी के अनुसार, सुबह 6:30 बजे खुलने वाला विद्यालय सुबह 8 बजे तक बंद रहा। जब अभिभावकों