बरेली: थाना बारादरी क्षेत्रांतर्ग पशुपति विहार में मारपीट की घटना पर क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय बरेली की बाइट
बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर और बसपा नेता पर एक युवक ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पशुपति नाथ मंदिर के पास रहने वाले पीड़ित युवक का कहना है कि बीते लोकसभा चुनाव में उसने भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया था।जिसके चलते सोमवार रात को बसपा नेता ने शराब से नशे में अपने साथियों संग मिलकर उसे रोक लिया और गाली गलौज करने के साथ ही धमकी देते हुए फायरिंग की।