बुधवार शाम करीब 7:30 बजे बिजावर विधायक के पुत्र ग्राम मामोन पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री आशाराम राजपूत और श्री दीपक राजपूत के यहाँ आयोजित पुराण पूजन एवं भंडारे में सहभागिता की। धार्मिक माहौल में ग्रामवासियों की आस्था और उत्साह देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा जटाशंकर महादेव से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।