कटघोरा: मंदिर के समीप लगी भीषण आग, घटना से मची अफरा-तफरी
Katghora, Korba | Apr 15, 2026 गर्मी के परवान चढ़ने के साथ ही कोरबा में आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे नुकसान भी काफ़ी हो रहा है. इसी कड़ी में कोरबा जिले के छुरी ग्राम के समीप पहाड़ पर विराजमान मां कोसगई मंदिर के पास भीषण आग लग गई. आग कैसे और क्यों लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है. पता चला है कि आग पहले खेत में लगी जो धीरे-धीरे बढ़ती हुई मंदिर तक पहुंच गई.