दाउदनगर: दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल रोड पर सोन पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत, सड़क जाम का प्रयास
दाउदनगर -नासरीगंज सोन पुल रोड में सोन पुल के समीप सड़क दुर्घटना में सोमवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान शहर के लखन मोड़ कुम्हार टोली वार्ड संख्या 25 निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने सोमवार को 20:00 बजे बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।