बैराड़: बैराड़ में विहिप-बजरंग दल का सेवा सप्ताह जारी, दूसरे दिन बगिया वाले हनुमान मंदिर में हुआ स्वच्छता अभियान
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के तहत लगातार सेवा एवं स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 5 से 12 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, पौधारोपण, जनजागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया।