मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
बताते चले कि पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कछवा थाना क्षेत्र के बरेनि गांव के कमलेश कुमार यादव पुत्र जमुना प्रसाद यादव उम्र लगभग 45 साल जो की 20 दिन पहले ही मुंबई से घर आए थे और यह घटना घट गई।