राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NLSA) के तत्वाधान में सुरक्षित बचपन अभियान।
न्यायिक पदाधिकारी पहुचें विद्यालयों में ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के मार्गदर्शन में शेखपुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय प्रधान ज़िला जज श्री संतोष कुमार तिवारी शेखपुरा के दिशानिर्देश में "सुरक्षित बचपन अभियान" (26-31 अक्टूबर) जिले के 247 सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों की रक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, यौन शोषण से बच्चों की सुरक्षा तथा POCSO अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य बाल संरक्षण कानूनों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
इसी क्रम में आज ज़िले सभी न्यायिक पदाधिकारी कई विद्यालयों में पहुचें थे। जिसमें आज न्यायिक पदाधिकारी ने बच्चों को कानूनी पाठ पढ़ाया। बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया avm बच्चों के लिए बनाए गए विशेष कानून व्यवस्था, विशेष कर POCSO Act के बारे में बताया। योजना के अंतर्गत तटवासी समाज न्यास और जन निर्माण केंद्र पारा विधिक स्वयं सेवकों के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों, विद्यालयों एवं समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम, विधिक साक्षरता शिविर एवं बाल संरक्षण परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
न्यायिक पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बाल अधिकारों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह अपील की है कि यदि कहीं भी बच्चों के अधिकारों का हनन होता दिखे तो तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें।
Sheikhpura, Sheikhpura | Oct 29, 2026