ओरमांझी: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने की प्रेस वार्ता
राजधानी रांची स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मे आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रेसवार्ता के जरिए कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।और कई मोर्चे पर कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया।वर्मा ने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस के कार्यकाल मे देश को लूटने का काम हुआ है।