गभाना: गभाना के एक मोहल्ले की युवती को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोस में रहने वाला युवक, पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
गभाना कस्बे में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार कस्बे के एक मोहल्ले की 22 वर्षीय युवती 25 मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।