बेगूसराय: अयोध्याबाड़ी में गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत, लोगों का हंगामा
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामला लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी स्थित रेलवे गुमटी के पास का है।