जलेसर: नगला मितन दिलोखरा गांव बंबा में 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, पुलिस टीम के साथ CO ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे
Jalesar, Etah | Jun 3, 2026 एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के नगला मितन दिलोखरा गांव में एक 70 वर्षीय व्यक्ति का शव बंबा में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।मृतक की पहचान नगवाईं गांव निवासी बृजनाथ (70) के रूप में हुई है।पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।