शिवपुरी: खेत के पानी के विवाद भाई और परिजनों पर मारपीट का आरोप, घायल के सिर में 10 से अधिक टांके, अमोला थाना में मामला दर्ज
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला नंबर 04 निवासी जसरथ लोधी (48) ने अपने छोटे भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना अमोला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार वह अपने आम वाले खेत स्थित कुएं पर भैंस लगाने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके छोटे भाई द्वारा चलाई जा रही पानी की मोटर का पानी उसके खेत की ओर जा रहा है।