छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में पेयजल स्रोतों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
प्रतापगढ़ जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिषद सीईओ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत ने पंचायत समिति धमोत्तर की ग्राम पंचायत कुलमीपुरा तथा पंचायत समिति छोटी सादड़ी के ग्राम सियाखेड़ी, बरोल जागीर एवं भल्ला का खेड़ा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया