बड़ा मलेहरा: परा पंचायत परिसर में पौधरोपण कर पंचायत ग्रामीण विकास श्रम मंत्री का भाजपाइयों ने मनाया जन्म दिवस
मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवम ग्रामीण विकास श्रम मंत्री माननीय प्रह्लाद पटेल जी का 65 वां जन्म दिन भाजपा के नेताओ ने परा पंचायत परिसर में पौधरोपण कर मनाया। इस अवसर पर फलदार फूलदार छायादार व औषधीय 65 पौधों का पौधरोपण किया गया। आपको बता दें आज मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल का 65 वां जन्म दिन है।