बक्सर: एनकाउंटर केस के आरोपी एसडीपीओ को डीएसपी बनाकर सरकार ने उड़ाया न्याय का मखौल: रमेश वर्मा
Buxar, Buxar | Jul 2, 2026 भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले ने बिहार की सियासत फिर गर्मा दी है। इस केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद फील्ड ड्यूटी से हटाए गए जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को अब पटना में मद्यनिषेध विभाग का डीएसपी तैनात कर दिया गया है।आम आदमी पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने इस फैसले पर तीखा हमला बोला।