डीग: डीग क्षेत्र में किसानों का विरोध तेज, भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने की बैठक
भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई द्वारा ग्राम नगला दादू और ग्राम साँवई में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील कार्यकारिणी के कार्यकर्ता श्यामवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाबूलाल सिनसिनवार और तहसील अध्यक्ष पूरन सिंह कौरेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।