जिला चिकित्सालय चरक भवन की सीवरेज लाइन को दुरुस्त करवाने एवं लिफ्ट के सुचारू संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा मंगलवार 11 बजे के लगभग चरक भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सीवरेज लाईन को सुधारने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर अविलम्ब दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।