ग्वालियर गिर्द: 29 जून को ग्वालियर के कई इलाकों में बिजली कटौती, रविवार रात 9 बजे विभाग ने जारी की सूचना
ग्वालियर के कई इलाकों में सोमवार 29 जून को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा अति आवश्यक निर्माण और संधारण कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। जिसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा रविवार रात 9 बजे जारी की गई।