खालवा: क्राइम पर कड़ा प्रहार: 3 माह में पुलिस का एक्शन, 10 बालिकाएं सकुशल मिलीं, साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा
Khalwa, Khandwa | Apr 16, 2026 पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और साइबर अपराधों पर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में 1 जनवरी से 31 मार्च तक की थानावार अपराध स्थिति की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि त्वरित विवेचना और शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।