झांसी: सिमराहा के एक युवक ने अवैध काम बंद करने की उठाई आवाज, दबंगों ने पीटा, दोनों पैर और एक हाथ हुआ फैक्चर, मेडिकल में भर्ती
Jhansi, Jhansi | Feb 20, 2026 सिमराहा के एक युवक ने अवैध काम बंद करने की उठाई आवाज तो दबंगों ने पीटा ,दोनों पैर एक हाथ हुआ फैक्चर दरअसल झांसी सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिमराहा में एक युवक ने अवैध काम बंद करवाने के लिए आवाज उठाई तो दबंगों ने उसको जमकर पीटा। 16 फरवरी को जब वह अपने खेत से घर जा रहा था तभी कुछ दबंग लोग आए और उसके साथ जमकर मारपीट करने लगे जिससे वह घायल हो गया ।