हनुमानगढ़: सदर थाना पुलिस ने स्कूटी सवार युवक के पास से 8 किलो 21 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, मामला कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस की ओर से स्कूटी सवार युवक के पास से 8 किलो 21 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।