कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोली में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे व डिजिटल सुरक्षा के उपाय समझाए गए। एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में यह अभियान सफल रहा।