जसवंतनगर: ग्राम निलोई में टाउन फीडर से बिजली लाइन हटाने पर नाराज विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीएम कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपा
जसवंतनगर के निलोई गांव में टाउन बिजली लाइन को हटाकर धनुवां ग्रामीण फीडर से जोड़ने पर विद्युत उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। विद्युत उपभोक्ता प्रमोद कुमार जाटव, साबिर अली, सलीम खान, पवन सिंह और शैलेंद्र कुमार आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि कोल्ड स्टोर के लिए लाइन बदली गई, जिससे बिजली कटौती बढ़ी। ग्रामीणों ने जल्द समाधान के लिए मांग की।