उतरौला: थाना चमरू पुर के निवासी व्यक्ति ने गांव के 6 लोगों पर गाली-गलौज और धमकी देने का दर्ज कराया केस
थाना प्रभारी श्री दत्त गंज द्वारा 20 दिसंबर शुक्रवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि चमरू पुर निवासी विनय कुमार ने गांव के 6 लोगों पर गाली गलौज करने तथा धमकी देने का केस दर्ज कराया है तहरीर में बताया गया कि विपक्ष गण अपराधी किस्म के लोग हैं जिससे उसे खतरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।