उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने किया आकस्मिक चेकिंग
20 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे उतरौला क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में बता कर जागरूक किया गया। बैंक के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई, सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टिगत दिशा निर्देश दिया गया।