उतरौला: थाना श्री दत्त गंज पुलिस ने दहेज प्रथा एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
20 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 3 बजे थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) एफटीसी (क्राइम अगेन्सट वोमेन) बलरामपुर के आदेश के अनुपालन में 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वारण्टीगण जयश्री पुत्र कल्लू,कल्लू पुत्र सुरजे निवासीगण ग्राम गालिबापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बताया गया गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया है।