बटियागढ़: हरदू टोला के जंगल से पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
बटियागढ़ ब्लॉक के हरदूटोला के जंगल मे गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी प्रेमा बंजारा को रजपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पिछले दिनों भगवती मानव कल्याण संगठन और हिन्दू संगठनों ने जंगल मे गौवंश से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा था जिसमे कई तस्कर मौके से भाग निकले थे,रजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय पेश किया है