बटियागढ़: कनोरा में अज्ञात ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
मगरोन थाना क्षेत्र के कनोरा गांव के पास अज्ञात ऑटो ने राह चलते बुजुर्ग को टक्कर मार दी,घटना में घायल पलटू कुशवाहा उम्र 66 वर्ष को इलाज के लिये सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जंहा उपचार किया गया,परिजनों ने मगरोन थाना पुलिस को भी सूचना दी,हादसे की सूचना आज शनिवार शाम 6 बजे सिविल अस्पताल हटा से मिली