जखनिया: गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को शादियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार यादव के रूप में हुई है, जो नन्दगंज थाना क्षेत्र के करमइतापुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था।