बरेली: बरेली की रैंकिंग सुधारने मैदान में उतरे DM, अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में देरी पर दिए सख्त निर्देश
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में अफसरों को साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने उन 6 इंडिकेटर्स पर खास फोकस करने के निर्देश दिए, जिनकी वजह से पिछले महीने जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई थी। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, बिजली विभाग, कृषि, उ