शनिवार को करीब 7 बजे भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर सांसद दर्शन सिंह और विधायक सीता शरण शर्मा ने फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।