सुल्तानगंज: सुल्तानगंज: सुसाइड से पहले 14 मिनट का वीडियो बनाकर युवक ने मां, बहन और बहनोई पर लगाए गंभीर आरोप
भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर 32 वर्षीय अमित सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने करीब 14 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी मौत के लिए मां, बहन और बहनोई को जिम्मेदार ठहराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने लोगों से अपने छोटे-छोटे बच्चों की मदद की भी अपील की।